तलाक के बदले मलाइका ने मांगे थे 10 करोड़, बदले में अरबाज़ ने ये दिया


मलाइका अरोड़ा (43 साल) और अरबाज खान (49 साल) के बीच डिवोर्स हो गया है। मलाइका ने डिवोर्स के बदले अरबाज खान से एलुमनी अमाउंट के तौर पर 10 करोड़ रुपए मांगे हैं। रिपोर्ट की मानें तो मलाइका 10 करोड़ रुपए से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं है। वहीं, अरबाज ने कहा है कि वे मलाइका को एलुमनी अमाउंट के तौर 15 करोड़ रुपए देने को तैयार हैं। दोनों का एक बेटा है, जिसकी कस्टडी मलाइका के पास ही रहेगी। इस एवज में अरबाज अपने बेटे को एक घर भी गिफ्ट में दे रहे हैं। एक शूट के दौरान हुई थी मलाइका-अरबाज की मुलाकात...
विवादित ऐड से करीब आए थे अरबाज-मलाइका
- 1993 में 'मिस्टर कॉफी' के ऐड शूट के लिए मलाइका-अरबाज को साथ में साइन किया गया था। ऐड काफी बोल्ड था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
- इस प्रोजेक्ट के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। कुछ एल्बम में भी साथ नजर आए। 5 साल डेटिंग के बाद 1998 में शादी कर ली।

अरबाज से 6 साल छोटी हैं मलाइका

- मलाइका अरबाज से 6 साल छोटी हैं। उनका जन्म 23 अगस्त, 1973 को चेंबूर (मुंबई) में हुआ था। अरबाज का जन्म 4 अगस्त 1967 को पुणे में हुआ था।
- मलाइका पेशे में एक्ट्रेस, डांसर और वीजे हैं। जबकि अरबाज को फिल्म प्रोडक्शन, डायरेक्शन और एक्टिंग के लिए जाना जाता है।
- मलाइका शादी के पहले से ही क्रिश्चियनिटी को फॉलो करती हैं। बता दें कि उनके पिता पंजाबी अरोड़ा परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि मां मलयाली कैथोलिक फैमिली से।

18 साल रहे साथ

पॉपुलर रियलिटी शो ‘पावर कपल’ में जब दोनों साथ दिखना बंद हो गए, तभी से इनके अलग होने के कयास लगाए जा रहे थे। मलाइका और अरबाज की शादी को 18 साल हो चुके हैं। 1998 में दोनों ने शादी की और अब उनका 14 साल का एक बेटा अरहान है।

आपसी सहमति से लिया डिवोर्स

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी मंजूरी के बाद डिवोर्स एप्लिकेशन फाइल की थी।
- खबरों के मुताबिक, दोनों का बेटा अरहान मलाइका के साथ रहेगा, जबकि अरबाज़ को उससे मिलने-जुलने की अनुमति रहेगी।
- इससे पहले मार्च 2016 में सेपरेशन अनाउंस करने के कुछ हफ्तों बाद ही यह भी खबर आई थी कि दोनों डिवोर्स नहीं लेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के इस आखिरी गांव में जाने वालों की मिट जाती है गरीबी, भगवान शिव की है कृपा..!

दो बहनों से रेप और माता-पिता की हत्या के बाद लड़की ने रो-रोकर पीएम और सीएम को कोसा!

विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन; इंटरव्यू छोड़ हॉस्पिटल पहुंचे अमिताभ