दो बहनों से रेप और माता-पिता की हत्या के बाद लड़की ने रो-रोकर पीएम और सीएम को कोसा!

इलाहाबाद  इलाहाबाद के शहावपुर फैमली मर्डर केस ने कुछ दिनों से पूरे यूपी में हड़कंप मचा रखा है। इस मर्डर और रेप केस से जिंदा बचे भाई-बहन इंसाफ कि लड़ाई लड़ने सड़क पर उतर आये हैं। अपने माता-पिता के हत्यारों से डरे सहमे भाई-बहन इंसाफ के लिए चिल्ला रहे हैं। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर रंजना ने चीख-चीख कर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, स्थानीय मंत्री, विधायक से कई तीखे सवाल किए हैं और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रंजना ने कहा है कि अगर उसे और उसके परिवार को न्याय नहीं मिला तो वह सुभाष चौराहे पर आत्मदाह कर लेगी। Girl accused politicians.

क्या है पूरा मामला और शहावपुर फैमली मर्डर केस –

पिछले महिने 23 अप्रैल की रात को नवाबगंज थाना क्षेत्र के जूडापुर (शहावपुर) में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस परिवार के मुखिया मक्खन लाल (50 साल) थे जिनके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया। मक्खन के साथ उनकी पत्नी मीरा देवी, 18 साल की बेटी वंदना और 16 साल की बेटी निशा की लाश बेडरूम में एक ही जगह पर पाई गई।
चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। दोनों बेटियों के कपड़े अस्त- व्यस्त थे। जिससे हत्या से पहले बलात्कार का अंदेशा होता है। घर का कुछ सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस इस मामले में रेप, लूट और पड़ोसी के विवाद समेत सभी एंगल पर जांच कर रही है।

 युवती ने चौराहे पर चीख-चीखकर लगाई इंसाफ की गुहार –

एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की रात रंजीत व रंजना के घर में न होने से इनकी जान बच गई। ये दोनों मक्खन लाल के बेटे और बेटी हैं। वह दोनों अब अपने परिवार को इंसाफ देने के लिए सड़क पर उतर आये हैं। रंजना ने रो-रोकर प्रशासन और सूबे की योगी सरकार से कई सवाल किये हैं। रंजना ने कहा है कि – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, फूलपुर सांसद व डिप्टी सीएम केशव मौर्या, आखिर इस मामले पर शांत क्यों हैं?
क्या उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का क्षेत्र होने के कारण मुख्यमंत्री महोदय कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं? इतना बड़ा कांड हो गया और यह विधानसभा में क्यों नहीं उठा? क्या इससे पहले लोगों के सामने क्या इससे बड़ा नरसंहार व रेप कांड हुआ है? उत्तर प्रदेश सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है? गुनाहगारों को क्यों नहीं पकड़ा जा रहा?

Comments

Popular posts from this blog

भारत के इस आखिरी गांव में जाने वालों की मिट जाती है गरीबी, भगवान शिव की है कृपा..!

विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन; इंटरव्यू छोड़ हॉस्पिटल पहुंचे अमिताभ