Posts

Showing posts from April, 2017

'बाहुबली 2' ने रचा बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास, पहले दिन रिकॉर्ड कमाई का अनुमान

Image
मुंबई। डायरेक्टर एसएस राजामौली की शाहकार बाहुबली- द कंक्लूज़न ने सिनेमा की दुनिया में इतिहास रच दिया है। फ़िल्म ने रिलीज़ के पहले दिन की कमाई के तमाम रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करते हुए एक नया कीर्तिमान बनाया है, जो दूसरों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं।  शुक्रवार, 28 अप्रैल, को बाहुबली दुनियाभर में 9000 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई। बाहुबली-प्रेमियों का जोश पहले दिन उफ़ान पर था। देश के विभिन्न इलाक़ों से जो ख़बरें आ रही थीं, उनसे अंदाज़ा हो गया था कि बाहुबली 2 आंधी नहीं, सूनामी है। ट्रेड जानकारों के हवाले से जो ख़बरें आ रही हैं, उनके मुताबिक़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ हुई बाहुबली 2 ने रिलीज़ के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया है। तेलुगु और हिंदी वर्जंस ने 80 करोड़ से ज़्यादा इकट्ठा किए हैं, वहीं हिंदी वर्ज़न का कलेक्शन 40 करोड़ माना जा रहा है। तेलुगु वर्ज़न 45 करोड़ के आस-पास रहा है। ये भी पढ़ें:  बाहुबली का बजट सुनेंगे तो मुंह खुला रह जाएगा, प्रभास को मिले इतने करोड़ रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलनाडु में फ़िल्म 650 स्क्रींस पर र...

उड़ी के बाद आर्मी कैंप पर फिर हुआ आतंकी हमला, मेजर समेत 3 जवान शहीद!

Image
जम्मू-कश्मीर  –  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के पंजगाम सेक्टर में सेना के कैंप पर आज सुबह करीब 4 बजे आतंकियों ने एक बार फिर हमला किया। इस आत्मघाती आतंकी हमले में सेना के एक कैप्टन, एक जेसीओ और एक जवान शहीद हो गए। जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी भी मारे गए। ये हमला सेना के आर्टिलरी बेस पर हुआ जो आर्मी कैंप एलओसी से महज 5 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा में है। Attack on army camp. कुपवाड़ा में आर्मी कैंप पर हुआ आतंकी हमला – प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब चार बजे अधुनिक हथियारों से लैस चार आतंकियों ने सेना की वर्दी में सेना के 310 जीआर रेजीमेंट के कैंप पर घात लगाकर हमला किया। गनीमत थी कि उस समय जवानों का एक दल गश्त के लिए कैंप से बाहर जाने वाला था और रात को गश्त के लिए बाहर गए दल को भीतर आना था।  आतंकियों को संतरी ने पहले फौजी ही समझा। आतंकियों ने कैंप में घुसते ही ग्रेनेड दागे और फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद वहां मौजूद जवानों और अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर तलाशी कर रहे हैं। गृह मंत्रालय ने बुलाई इमरजेंसी ...

विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन; इंटरव्यू छोड़ हॉस्पिटल पहुंचे अमिताभ

Image
मुंबई.  विनोद खन्ना (70) का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें ब्लैडर कैंसर था। पिछले ढाई महीने से विनोद का गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था। अप्रैल की शुरुआत में उनकी एक फोटो भी सामने आई थी। इसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। खन्ना ने करीब 144 फिल्मों में काम किया। वे पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद थे। गुरुवार को अमिताभ बच्चन अपकमिंग मूवी 'सरकार 3' के लिए इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही उन्हें खन्ना के निधन की खबर मिली, वे इंटरव्यू बीच में छोड़कर सीधे अस्पताल की ओर निकल गए। खन्ना का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 5 बजे वरली श्मशान घाट पर होगा।  सुबह 11.20 पर ली अंतिम सांस... - हॉस्पिटल के मुताबिक, खन्ना ब्लैडर कार्सिनोमा से जूझ रहे थे। उन्होंने गुरुवार सुबह 11.20 बजे अंतिम सांस ली। - विनोद खन्ना 2015 में शाहरुख-काजोल स्टारर ‘दिलवाले’ के बाद फिल्मों में नजर नहीं आए। उन्होंने गुरदासपुर में कुछ महीने पहले कहा था कि उन्हें 2010 से कैंसर है। इसी वजह से वे पब्लिक लाइफ से दूर हैं। उनके परिवार में पहली पत्नी गीतांजलि और बेटे राहुल-अक्षय हैं। दू...

MCD रिजल्ट : प्रचंड जीत की ओर बीजेपी, केजरीवाल के राजनीतिक कैरियर पर लगा फुल स्टॉप!

Image
नई दिल्ली –  दिल्ली के तीनों नगर निगमों में हुए चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यूं तो MCD चुनाव दिल्ली के स्थानीय निकाय का चुनाव है। लेकिन, इस बार इस चुनाव के परिणामों का असर केजरीवाल और 2019 के बीजेपी के अभियान पर भी पड़ेगा। आज आने वाले नतीजों से साफ हो जाएगा कि केजरीवाल के राजनीतिक कैरियर पर फुल स्टॉप लगेगा या वो फिर से दिल्ली के किंग बनेंगे। आज आने वाले परिणामों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा। अगर, बीजेपी आज प्रचंड बहुमत से जीतती है तो 2019 से पहले ही पार्टी के विरोधियों के मुंह बंद हो जाएंगे। Results of Delhi MCD elections. केजरीवाल के पैरों से खिसक गई दिल्ली की सियासी जमीन – MCD चुनावों के वोटों की काउंटिंग में रुझान आने शुरू हो गए हैं। जिसके मुताबिक, 180 वार्डों में बीजेपी, कांग्रेस 39 और 42 सीटों पर आप आगे हैं। नॉर्थ, साउथ और ईस्ट दिल्ली में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। दिल्ली नगर निगम के अब तक के रुझानों से साफ हो गया है कि केजरीवाल का राजनीतिक कैरियर अब खतरे में है। जिस पार्टी को 2 साल पहले दिल्ली की जनता ने 70 विधानसभा में से 67 सीटों पर...

उत्तर प्रदेश : योगी आदित्‍यनाथ ने महापुरुषों के नाम पर मिलने वाली छुट्टियों की कर दी ‘छुट्टी’!

Image
लखनऊ –  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी कैबिनेट ने अब तक चार बार बैठक की है और चारों बार ऐसे फैसले लिए हैं जो ऐतिहासिक हैं। इन फैसलों को लेने की हिम्मत पिछली सरकारों ने पांच सालों में भी नहीं दिखाई होगी। योगी कैबिनेट ने आज चौथी बैठक में पांच महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। जिनमें – एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन, सार्वजनिक स्थलों पर धर्म के नाम पर कब्जा करने पर रोक और महापुरुषों के नाम पर 15 छुट्टियां रद्द करने का फैसला अहम रहा। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की चौथी बैठक करीब दो घंटे तक चली। UP government cancels public holidays. योगी सरकार ने रद्द की ये  15 छुट्टियां – उत्तर प्रदेश सरकार की चौथी कैबिनेट बैठक में महापुरुषों के जन्मदिन पर मिलने वाली छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। इसके तहत साल में 15 छुट्टियां रद्द की गई हैं। जो छुट्टियां रद्द हुई हैं वो 24 जनवरी, 5 अप्रैल, 14 अप्रैल, 17 अप्रैल, 9 मई, रमजान का आखिरी शुक्रवार, 21 सितंबर, महर्षि वाल्मिकी जयंती, छठ पर्व (26 अक्टूबर), 31 अक्टूबर, ईद-ए-मिलाद, और 23 दिसंबर हैं। गौरतलब है ...

अब पेट्रोल-डीजल की भी होगी होम डिलीवरी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने ट्वीट करके दी जानकारी!

Image
पीएम मोदी की सरकार जनता की सुविधा और संसाधनों के स्मार्ट प्रयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती है. शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने ट्वीट करके बताया कि मंत्रालय अब पेट्रो उत्पादों की होम डिलीवरी जैसी सुविधा उपलब्ध कराने से जुडी एक योजना पर काम कर रहा है. मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्देश्य पेट्रोल पम्पों और फ्यूल स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को कम करना है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 35 करोड़ लोग हर रोज पेट्रोल पम्पों पर ईंधन लेने जाते हैं. मंत्रालय का विचार है कि एक ऐसी योजना लायी जाये जिसके माध्यम से प्री बुकिंग पर ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जा सके जैसे कि एलपीजी और अन्य उत्पादों के लिए कराई जाती है. मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा कि मंत्रालय ऐसी योजना पर विचार कर रहा है और इससे लोगों के समय और श्रम की बचत होगी. इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्री ने बीते दिनों लोकसभा में जानकारी दी थी कि पेट्रोलियम पदार्थों की कैशलेस खरीदफरोख्त में भी इजाफा हुआ है. पहले जहां देश भर में औसत रूप से 150 करोड़ रूपये की कैशलेस बिक्री दर्ज की जा रही थी वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 400 ...

ताजमहल में घुसने से पहले विदेशी मॉडल से उतरवाया गया भगवा स्कार्फ, सरकार ने दिए जांच के आदेश!

Image
उत्तर प्रदेश में योगी राज आने के बाद से विरोधी दलों की नींद उड़ गयी है। हर कोई अपने-अपने तरफ से सरकार की नाक में दम करने का प्लान बना रहे हैं। विरोधी तत्व कुछ ऐसा काम कर दे रहे हैं, जिसकी इजाजत सरकार ने नहीं दी है, और बाद में सरकार का नाम लगा दिया जा रहा है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि योगी भगवा से कितना प्रेम करते हैं। इस वजह से इस बार भगवा को निशाना बनाया गया है। केंद्र ने दिए जांच के आदेश: दरअसल कुछ विदेशी मॉडल शूटिंग के लिए आगरा ताजमहल गयी हुई थीं। उनमें से एक मॉडल ने भगवा रंग की स्कार्फ पहनी हुई थी। कुछ लोगों ने उससे स्कार्फ जबरदस्ती उतरवा दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। अब हर जगह यह बात हो रही है कि यह सरकार का फैसला था। जबकि केंद्र सरकार ने मॉडल से स्कार्फ उतरवाने के मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जिस रंग का परिधान पहनना चाहें, पहनें: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि व्यक्ति जो चाहे वह पहन सकता है। आप किसी भी रंग के परिधान पहनिए, इससे सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। हमने इस तरह के कोई दिशानिर्देश नहीं दिए हैं कि किस तरह के कपड़े पहनने हैं ...

ब्रिटेन में वीजा नियमों का उल्लंघन, 38 भारतीय हिरासत में, दो कंपनियों पर जुर्माना, जानें क्यों?

Image
अवैध रूप से ब्रिटेन में रहकर काम करने के आरोप में ब्रिटेन के इमीग्रेशन अधिकारियों ने 38 भारतियों को हिरासत में ले लिया है. इन लोगों पर वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी ब्रिटेन में रहने का आरोप है जबकि कुछ लोगों पर बिना वीजा ब्रिटेन में घुसने का आरोप भी है वहीं एक व्यक्ति पर वीजा नियमों के उल्लंघन का भी आरोप है. कपड़ा कारखानों में छापेमारी : ब्रिटेन के लेस्टर शहर में इमीग्रेशन अधिकारियों ने दो कपड़ा कारखानों में छापेमारी की. जिसके दौरान 38 भारतीय नागरिक और एक अफगान नागरिक गिरफ्तार किया गया. इनमें 9 भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं. इन पर आरोप है कि यह वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे थे और अवैध रूप से काम कर रहे थे. इमीग्रेशन अधिकारियों ने एमके क्लोदिंग लिमिटेड और फैशन टाइम्स यूके लिमिटेड पर छापेमारी की. वीजा नियमों का उल्लंघन : इन सभी लोगों से काम कराने के आरोप में इनके नियोक्ता संगठनों को प्रति व्यक्ति 20 हजार पाउंड जुर्माना भी भरना होगा. स्थानीय न्यूज लेस्टर मर्करी की रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए 38 लोगों में से 31 लोगों के वीजा की अवधी समाप्त हो चुकी है. ये अपनी ...

मेरठ में लगे आपत्तिजनक बैनर “कश्मीरियों उत्तर प्रदेश छोड़ो वर्ना……” से प्रदेश का माहौल गर्म!

Image
आये दिन देश-प्रदेश की हालत बिगड़ती जा रही है। कभी सोने की चिड़िया और प्रेम का देश कहे जाने वाले भारत की आज दूसरी ही तस्वीर दिखाई देती है। आज यहां लोगों में नफरत और गुस्सा भरा हुआ है। लोग छोटी-छोटी बात पर समाज और समुदाय का माहौल खराब कर देते हैं। माहौल खराब करने वाले यह जरा भी नहीं सोचते हैं कि उनकी एक छोटी सी गलती की सजा कई हजार लोगों को चुकानी पड़ सकती है। कश्मीरी लोगों का किया गया है बहिष्कार: अभी हाल ही में कश्मीर में सेना के पर पत्थर बरसाए जाने से देश की जनता काफी नाराज है। इस घटना के बाद मेरठ जिले में जगह-जगह पर ऐसे बैनर लगा दिए गए हैं, जिसमें कश्मीरी लोगों का बहिष्कार किया गया है। केवल यही नहीं उन्हें उत्तर प्रदेश छोड़कर जाने की बात भी की गयी है। बैनर किसी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना का है। आपको बता दें इस दल का गठन महाराष्ट्र के महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की तर्ज पर किया गया है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए संगठन के अध्यक्ष अमित जानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानी ने बताया कि उन्होंने बैनर और होर्डिंग मेरठ के परतापुर बाईपास के पास उन सभी कॉलेजों के बाहर लगाएं...

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का ये रूप देख लोगों के पसीने छूटे, वीडियो हुआ वायरल!

Image
फिटनेस :  आज के समय में हर कोई अच्छी काया पाना चाहता है। यही वजह है कि लोग ज्यादा से ज्यादा ध्यान अपने शरीर पर देने लगे हैं। अपने खान-पान का ध्यान तो देते ही हैं साथ ही जिम भी जाते हैं। जिम में जाने वाले वहां जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। आजकल तो केवल लड़के ही नहीं लड़कियां भी जिम जाकर एक्सरसाइज कर रही हैं। फिटनेस, जिम में करती हैं भारी एक्साराइज: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला काफी प्रसिद्धि पा रही है, जो जिम में जाकर घंटों पसीना बहाती है। जी हां! वह कोई और नहीं बल्कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव हैं। इन दिनों अपर्णा को जिम जाने की लत लगी है। वह जिम जाकर हैवी एक्सरसाइज करने से भी बाज नहीं आती हैं। वह जिम में भारी डम्बल भी उठाये हुए दिखाई दे रही हैं। इससे पहले अपर्णा ने कभी जिम में एक्साराइज नहीं की थी। यह बात जग जाहिर है कि उनके पति प्रतीक यादव को बॉडी बिल्डिंग का शौक है। अपर्णा जिस जिम में एक्सरसाइज कर रही हैं, वह किसी और का नहीं बल्कि उनके पति प्रतीक का ही है। 2011 में हुई थी प्रतिक से शादी: आपको जानकर हैरानी होगी कि अपर्णा का दिल प्रतीक पर 10...