मानवता को किया शर्मसार, प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया!

राजस्थान  राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के शंभुपुरा गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो दिन पूर्व एक युवक-युवती को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है ऐसा बताया जा रहा है कि उनको निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाने के अलावा पीटा भी गया। जानकारी के मुताबिक, इस घटना की भनक मंगलवार देर रात पुलिस को भी लगी, लेकिन शुरू में पुलिस ने लापरवाही बरती मगर जब इसका वीडियो सामने आया और मीडिया ने मामले को उछाला तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कलिंजरा थाना की पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित युवक से बातचीत की। Lover nude beaten by family.

थाने में वीडियो पहुंचने पर हरकत में आई पुलिस –

ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस ने शुरू में इस मामले पर ध्यान नहीं दिया लेकिन जैसे ही इसका वीडियो सामने आया पुलिस वाले मुस्तैद हो गए। दरअसल किसी व्यक्ति ने इस मामले का वीडियो बना लिया था, पुलिस के उच्चाधिकारियों को वो वीडियो भेज दिया।
लेकिन, इसके बावजूद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। जब मीडिया में इसकी खबरें आईं तो पुलिसवालों की नींद खुली। पीडित युवक ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि परिजनों और कुछ लोगों ने प्रेमी और प्रेमिका को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया और उनके साथ मारपीट की है।

लड़की बोली, गांव वाले कहते थे ‘डायन’ –

पुलिस ने लड़के का बयान लेने के बाद लड़की का बयान लिया। लड़की ने रिपोर्ट में कहा कि गांव वाले उसे और उसकी मां और उसके पति की मां को डायन बोलते हैं। इसी कारण हम लोग परेशान रहते थे। पास में ही रहने के कारण लड़के और लड़की के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया।
घर और गांव वाले उनकी शादी को स्वीकार नहीं करते। इसलिए दोनों भागकर गुजरात चले गए थे, लेकिन घरवालों ने उन्हें ढूंढ़ निकाला और उनके साथ ये अमानवीय हरकत की। पुलिस उप अधीक्षक के मुताबिक युवती के पिता समेत 20 लोगों के खिलाफ मारपीट और निर्वस्त्र करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के इस आखिरी गांव में जाने वालों की मिट जाती है गरीबी, भगवान शिव की है कृपा..!

दो बहनों से रेप और माता-पिता की हत्या के बाद लड़की ने रो-रोकर पीएम और सीएम को कोसा!

विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन; इंटरव्यू छोड़ हॉस्पिटल पहुंचे अमिताभ