मुस्लिम BJP को वोट नहीं देते, फिर भी हम उन्हें सिक्युरिटी देते हैं न: रविशंकर प्रसाद


नई दिल्ली.केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को एक प्रोग्राम में कहा कि मुस्लिम बीजेपी को वोट नहीं देते हैं, लेकिन हमारी सरकारें उनकी सिक्युरिटी का ख्याल रखती हैं। उन्होंने कहा कि हम उन्हें पूरा सम्मान देते हैं। देश में जहां भी हमारी सरकारें हैं वहां ऐसा कोई मामला बताएं जिसमें मुस्लिम को परेशान किया गया है। उन्होंने पूछा बताइए मुस्लिम को सिक्युरिटी मिल रही है या नहीं...
- दरअसल, रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को एक प्रोग्राम में हीरोमोटो कॉर्प के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कांत मुंजाल के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा- " देश में बीजेपी के 13 मुख्यमंत्री हैं और 15 राज्यों में सरकारें हैं। हम देश का शासन चला रहे हैं। क्या हमने इंडस्ट्री या सर्विस सेक्टर में काम कर रहे किसी मुस्लिम को परेशान किया है? हमने उन्हें बर्खास्त किया है?"
- "हमें मुस्लिम के वोट नहीं मिलते हैं। मैं इसे मानता हूं, लेकिन हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया है?"
- प्रसाद ने सवाल के लहजे में पूछा बताइए मुस्लिम को सिक्युरिटी मिल रही है या नहीं?
हम भारत की डायवर्सिटी को सलाम करते हैं
- रविशंकर प्रसाद ने कहा- "हम भारत की डायवर्सिटी और कल्चर को सलाम करते हैं। इसे देखने के दो तरीके हैं। आज मैं साफ बोलूंगा। हमारे खिलाफ लंबे वक्त से अभियान चल रहा है, लेकिन हम भारत की जनता के भरोसे से यहां हैं।"
- " हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने गोवा और मणिपुर में भी सरकार बनाई। कांग्रेस को सिर्फ पंजाब में स्पष्ट बहुमत मिला है।"
पीएम और सीएम सभी दिक्कतों को दूर करते हैं
- प्रसाद ने इस मौके पर पद्मश्री विजेता करीमुल हक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक दिन पीएमओ ने हक से संपर्क किया और कहा कि पीएम आपसे बात करना चाहते हैं। मोदीजी ने उन्हें फोन पर कहा कि हम आपको पद्म अवॉर्ड देना चाहते हैं। आपने बहुत अच्छा काम किया है। हमने कभी हक का धर्म नहीं देखा। हमने उन्हें सम्मानित किया। भले ही उन्होंने बीजेपी को वोट दिया या नहीं। हक ने अपनी मोटरसाइकल को एंबुलेंस में बदला और बीमारों को हॉस्पिटल ले गए। उन्होंने करीब 2000 लोगों की जिंदगी बचाई है। प्रसाद ने कहा कि जो भी दिक्कतें आती हैं, हमारे पीएम और सभी सीएम उन्हें सुलझाने की कोशिश करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के इस आखिरी गांव में जाने वालों की मिट जाती है गरीबी, भगवान शिव की है कृपा..!

दो बहनों से रेप और माता-पिता की हत्या के बाद लड़की ने रो-रोकर पीएम और सीएम को कोसा!

विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन; इंटरव्यू छोड़ हॉस्पिटल पहुंचे अमिताभ