1 मई से देशभर में PM, मंत्रियों-अफसरों समेत VIP गाड़ियों पर बत्ती लगाना बैन, मोदी सरकार का फैसला


नई दिल्ली. देशभर में 1 मई से पीएम समेत मंत्रियों और अफसरों की गाड़ियों पर बत्ती लगाना बैन कर दिया गया है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को यह फैसला किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब सिर्फ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस डिपार्टमेंट जैसी इमरजेंसी सर्विसेज के व्हीकल्स पर ही नील बत्ती लगाई जा सकेगी। कानून में किया जाएगा बदलाव...
- इस बारे में ने बताया कि 1989 के सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट में दो बड़े बदलाव किए जाएंगे। ये गाड़ियों पर लाल, नीली बत्ती लगाने से जुड़े हैं। 
- उन्होंने कहा कि 1 मई से नीली बत्ती एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसी इमरजेंसी सर्विस के व्हीकल्स पर लगाई जा सकेगी।
- जेटली ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के नियम 108 (i) और 108 (iii) के तहत केंद्र और राज्य सरकारों के वीआईपी की गाड़ियों में लाल बत्ती लगाने का हक मिला हुआ है, लेकिन अब इस नियम को भी रद्द किया जा रहा है। यानी अब देशभर में किसी भी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगाई जा सकेगी। 
- उन्होंने कहा कि नियम 108 (2) में राज्य सरकारों को वीआईपी की गाड़ियों पर नीली बत्ती लगाने का हक है, लेकिन अब इसे नियम में भी बदलाव किया जा रहा है।
गडकरी ने सबसे पहले हटाई लाल बत्ती
- गडकरी लाल बत्ती छोड़ने वाले मोदी कैबिनेट के पहले मंत्री हैं। उन्होंने बुधवार को अपनी सरकार गाड़ी से लाल बत्ती हटा दी।
- इस बारे में उन्होंने कहा, "यह सरकार आम आदमी की सरकार है, जिसने फैसला किया गया है कि लाल बत्ती और सायरन के इस्तेमाल वाला वीआईपी कल्चर खत्म किया जाए।"
- गडकरी के अलावा कई और केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी गाड़ियों पर बुधवार से ही लाल बत्ती का इस्तेमाल बंद कर दिया है।
PMO में डेढ़ साल से पेंडिंग था मामला
- बताया जा रहा है कि सरकारी गाड़ियों पर बत्ती का इस्तेमाल खत्म करने के लिए रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टरी काफी वक्त से काम कर रही थी।
- पीएमओ में यह मामला करीब डेढ़ साल से पेंडिंग था। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पीएमओ ने एक मीटिंग भी की थी, जिसमें कई बड़े ऑफिसर्स से बात की थी।
- फैसला कैसे लागू किया जाए इस पर ट्रांसपोर्ट मिनिस्टरी ने अपनी अोर से पांच ऑप्शन दिए थे।
क्या थे ऑप्शन?
- ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने पीएमओ को जो ऑप्शन दिए उनमें पहला यह था कि बत्ती का इस्तेमाल सभी के लिए बंद कर दिया जाए।
- दूसरा यह कि प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, पीएम और के चीफ जस्टिस और लोकसभा स्पीकर को इसकी इजाजत दी जाए।
पंजाब में लाल बत्ती पूरी तरह बैन
- पंजाब में हाल ही में बनी कांग्रेस सरकार ने लाल बत्ती का इस्तेमाल पूरी तरह बैन कर दिया है।
- सीएम अमरिंदर सिंह ने अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला किया था।
- इसके तहत राज्य का कोई भी अफसर, मंत्री या विधायक अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगा सकेगा।
- बता दें कि पंजाब असेंबली इलेक्शन से पहले आम आदमी पार्टी ने भी वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो वो लाल बत्ती कल्चर खत्म कर देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के इस आखिरी गांव में जाने वालों की मिट जाती है गरीबी, भगवान शिव की है कृपा..!

दो बहनों से रेप और माता-पिता की हत्या के बाद लड़की ने रो-रोकर पीएम और सीएम को कोसा!

विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन; इंटरव्यू छोड़ हॉस्पिटल पहुंचे अमिताभ